{"_id":"6308f51192a3193516416df3","slug":"the-contact-motor-roads-of-the-district-have-become-fatal-due-to-rain-rudrapryag-news-drn420970390","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से जानलेवा बने हुए जनपद के संपर्क मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से जानलेवा बने हुए जनपद के संपर्क मोटर मार्ग
विज्ञापन
बरसात से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के साथ ही जिले के कई संपर्क मोटर मार्ग जानलेवा बने हुए हैं। मार्गों पर कई जगहों पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। 12 संपर्क मोटर मार्ग अब भी बंद पड़े हैं, जिससे कई गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
मानसून सीजन में बीते दो माह से जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही संपर्क मोटर मार्ग आए दिन अवरूद्ध हो रहे हैं। एक तरफ बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन जोन सिरोहबगड़ परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं, गौरीकुींड हाईवे पर भीरी के समीप पहाड़ी से हल्की बारिश में भी भारी बोल्डर गिर रहे हैं। इससे जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
दूसरी ओर जिले के गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्गों की स्थिति भी दयनीय बनी है। धनपुर व रानीगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने वाला रैंतोली-जसोली मोटर मार्ग जहां एक माह से बंद पड़ा है। वहीं, खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर नौखू गांव के समीप पहाड़ी से गिर रहे मलबे व पत्थरों से दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन
सड़क कार्यदायी संस्थाओं को बरसात से प्रभावित सड़कों को समयबद्ध दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। -मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी।