{"_id":"6aafd9d159e0e1ca89004b08","slug":"the-chandrashekhar-azad-team-secured-the-first-position-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121061-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चंद्रशेखर आजाद टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चंद्रशेखर आजाद टीम रही प्रथम
Sun, 20 Sep 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को खेल मैदान में शौर्य शतकम युवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कबड्डी, रस्साकशी, ताला-चाबी और खड़ी खो खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों की अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। प्रतियोगिता में चंद्रशेखर आजाद टीम ने प्रथम, छत्रपति शिवाजी टीम ने द्वितीय और तात्या टोपे टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता और प्रतिभागी छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में जिला प्रचारक नितिन, खंड प्रचारक सचिन, विभाग सेवा प्रमुख जगदीश जग्गी, जिला बौद्धिक प्रमुख प्रेम सिंह राणा, शारीरिक प्रमुख वीरेंद्र सिंह राणा, खंड कार्यवाह जगदंबा प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद