फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The bride and groom took off with a mask

दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगाकर लिए फेरे

Mon, 20 Apr 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom took off with a mask
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कोट गांव निवासी सूरज को अपनी शादी हमेशा याद रहेगी। लॉकडाउन के चलते उन्होंने केवल तीन बराती ले जाकर शादी रचाई। शादी में सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन किया गया। ऊखीमठ ब्लॉक के क्यूंजा गांव निवासी सुमन संग सूरज ने सात फेरे लिए। दोनों ने मास्क पहनकर एक दूसरे को माला पहनाई। इससे पहले ब्लीचिंग का घोल बनाकर मंडल को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

दूल्हे सूरज ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। शादी की तैयारी करने के लिए बीते मार्च माह में ही गांव आ गए थे। इसी बीच लॉकडाउन शुरू हो गया। लेकिन उन्होंने बजाय शादी की तिथि टालने के सादगी से विवाह करने का निश्चय किया।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के घर में माता-पिता और दादी ने कन्यादान किया। दुल्हन पक्ष से हर्ष लाल ने बताया कि इस दौरान विवाह की सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया। हालांकि दुल्हन के मामा-मामी बहुत चाहने के बावजूद शादी में शामिल नहीं हो सके। प्रशासन की ओर से विवाह आयोजन के लिए अधिकतम पांच लोगों के मौके पर रहने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले रविवार की रात मेंहदी का आयोजन भी सामाजिक दूरी के नियम पालन करते हुए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed