फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The 'big people' of the posh colony were stealing electricity

पॉश कॉलोनी के ‘बड़े लोग’ कर रहे थे बिजली चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
The 'big people' of the posh colony were stealing electricity
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस ने शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में से एक आवास विकास में छापा मारा। यहां ऊर्जा निगम की चार टीमों ने 20 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी घरों के मीटर और तार टीम ने जब्त कर लिए हैं। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ टीम केस दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम मुख्यालय देहरादून ने रुद्रपुर के अधिकारियों से ऐसे स्थान चिह्नित करने को कहा था, जहां खपत अधिक है लेकिन राजस्व कम आ रहा है। इस पर निगम ने आवास विकास को भी चिह्नित किया था। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के ईई विजिलेंस विवेक राजपूत और एसपी विजिलेंस हरवंश सिंह के साथ टीम ने रुद्रपुर के आवास विकास में छापा मारा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की चार टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास विकास में टीम ने 20 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम में एसडीओ विनोद कुमार, अंशुल मदान, राकेश कुमार, संजय चौहान आदि थे। ईई विवेेक राजपूत ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा
काशीपुर। ऊर्जा निगम के एसडीओ ने एक दर्जन उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभाग के एसडीओ एसके सैनी ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि 24 सितंबर को विजिलेंस टीम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ मोहल्ला अल्ली खां में चेकिंग अभियान चलाया।

टीम ने मोहल्ला अल्ली खां निवासी आशिक अली, मुखत्यार, राहत अली, साजिद, मोहम्मद राशिद, मेहराज, महरोजा, कुलसुम, मोहम्मद फारुख, फरीद अहमद, मोहम्मद उस्मान और फरजाना को कटिया डालकर बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सभी 12 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed