फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The advance team returned after reviewing the arrangements and will submit a report to the Superintendent of Police

Rudraprayag News: व्यवस्थाओं का जायजा लेकर वापस लौटी एडवांस टीम, एसपी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The advance team returned after reviewing the arrangements and will submit a report to the Superintendent of Police

विज्ञापन
- पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है



- टीम के लौटने के बाद हुई बर्फबारी, व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है असर

व्यवस्थाओं का जायजा लेकर वापस लौटी एडवांस टीम, एसपी को सौंपेंगे रिपोर्ट



रुद्रप्रयाग। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा से पहले निरीक्षण के लिए पहुंची पुलिस की एडवांस टीम गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक तीन दिन का सघन निरीक्षण कर वापस लौट आई है। सीओ विकास पुंडीर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली और जंगलचट्टी में पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था, उपलब्ध सामग्री का स्टॉक और साफ-सफाई की स्थिति जांची। वहीं सभी पड़ावों पर बिजली, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान संचार तंत्र को मजबूत करने, वायरलेस सिस्टम और फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच समेत एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दलों के लिए चिह्नित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। सीओ विकास पुंडीर ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। कहा, लक्ष्य है कि यात्रा ड्यूटी से पहले पुलिस बल को सभी सुविधाएं उपलब्ध मिलें और यात्रियों की सुरक्षा के लिए संचार व फायर सेफ्टी मजबूत रहे। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएंगी ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कमियां दूर की जा सकें। एडवांस टीम में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, संचार उपनिरीक्षक कपिल नैथानी, एएसआई बिच्छन सिंह भंडारी, तकनीकी स्टाफ, फायर सर्विस और एसडीआरएफ के जवान शामिल रहे। इधर, टीम के लौटने के बाद केदारनाथ क्षेत्र में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed