फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teerthpurohit will take to the road in protest against Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में सड़क पर उतरेंगे तीर्थपुरोहित

Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Teerthpurohit will take to the road in protest against Devasthanam Board
केदारनाथ में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन एक पखवाड़े से जारी है। उन्होंने आंदोलन को तेज करते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। साथ ही प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ तीर्थपुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थुपरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चारों धाम में आंदोलन चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के हितों की अनदेखी कर उनके ऊपर बोर्ड थोपा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर अनिल बगवाड़ी, संजय तिवारी, चमनलाल शुक्ला, अंकुश शुक्ला, प्रवीण तिवारी सहित अन्य तीर्थपुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed