फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teerthpurohit making a strategy to intensify the movement

आंदोलन को तेज करने की रणनीति बना रहे तीर्थपुरोहित

Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teerthpurohit making a strategy to intensify the movement
केदारनाथ में तीर्थपुरोहित देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। मंदिर परिसर में 28वें दिन धरना देते हुए तीर्थपुरोहितों ने सरकार व बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। साथ ही सरकार व बोर्ड पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में धरना व नारेबाजी के बीच तीर्थपुरोहितों का कहना था कि आंदोलन को एक माह होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन व बोर्ड के किसी भी सक्षम अधिकारी ने उनसे बातचीत नहीं की है। ऐसे में समझा जा सकता है कि सरकार कितनी गंभीर है। कहा कि चारधाम तीर्थपुरोहित समाज ऑनलाइन बैठक कर भावी रणनीति की योजना बना रहा है। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से भेंट कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहेगा। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, आचार्य संतोष त्रिवेदी आदि का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड का कोई औचित्य नहीं है। सरकार ने चारधाम के तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों को बिना विश्वास में लेकर बोर्ड थोपा है, जिसका विरोध जारी है। केदारनाथ में धरना देने वालों में संजय तिवारी, प्रवीण शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed