फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tarsali village will be connected by road soon

जल्द सड़क से जुड़ जाएगा तरसाली गांव

Sat, 11 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Tarsali village will be connected by road soon
केदारघाटी का दूरस्थ तरसाली गांव जनवरी 2023 तक मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा। 35 परिवारों वाले इस गांव के लिए तीन किमी फाटा-तरसाली मार्ग के निर्माण को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। साथ ही लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन ने भी 85 लाख की अंतिम डीपीआर शासन को भेज दी है। अगले तीन माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गांव के लोगों की मांग पर वर्ष 2018 में फाटा-तरसाली मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। स्थानीय निवासी जगतराम सेमवाल, कृष्णानंद अंथवाल, शारदानंद सेमवाल, विष्णुदत्त सेमवाल का कहना है कि दो दशक के लंबे संघर्ष के बाद ग्रामीणों की मुराद पूरी हुई है। मोटर मार्ग बनने से उन्हें फाटा से छह किमी की पैदल दूरी से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज भट्ट ने बताया कि फारेस्ट क्लीरियंस मिलने के साथ ही सड़क निर्माण के लिए 85 लाख की डीपीआर भी भेज दी गई है। उम्मीद है कि तीन माह में इसे स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed