{"_id":"68f0c617473550140805bfa5","slug":"take-advantage-of-government-schemes-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1006-115362-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
Thu, 16 Oct 2025 03:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 16 Oct 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अन्नप्राशन, गोद भराई और महालक्ष्मी किट वितरित की गई। ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली ने कहा कि बाल विकास एवं पोषण किसी भी समाज की नींव होती है। उन्होंने महिलाओं व बच्चों के पोषण के लिए सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक के अधिकारियों की ओर से महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, महालक्ष्मी योजना, सुपोषण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी गई। पोषण माह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रशस्तिपत्र भी वितरित किए गए। संवाद