फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Taka taka taka kamla batuli .....

टक टका टक कमला बाटुली लगा.....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Taka taka taka kamla batuli .....
दिनेशपुर। पर्वतीय उत्थान समिति और हमारी पहल संस्था की ओर से गांधीनगर मोड़ पर चल रहे बुरांश महोत्सव के अंतिम दिन लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। प्रसिद्ध लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गाए टक टकाटक कमला बाटूली लगाए... पर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन

शनिवार को अंतिम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। उन्होंने कार्यक्रम का नाम बुरांश रखने पर आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा राज्य फूल बुरांश में जिस तरह के औषधीय गुण है उस तरह के गुण हमें अपने अंदर भी पैदा करने होंगे। उन्होंने समिति को राज्य सरकार से मदद दिलाने का वादा किया। प्रसिद्ध गायक आनंद कोरंगा, बबलू कपकोटी, पुष्कर मेहरा, बबीता सिंह, बेबी सुमेधा के अलावा दानपुर की लोककला सांस्कृतिक संगम के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान, जीवन दानू ने भी दर्शकों को गुदगुदाया। दानपुर की छोलिया नृत्य की टीम दिन भर कार्यक्रम स्थल में घूमकर लोगों का मनोरंजन करती रही। देर शाम तक चले कार्यक्रम में राजेंद्र उपाध्याय, रमेश कोश्यारी, दिलीप बिष्ट, प्रकाश कोश्यारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो दिनी वालीबाल प्रतियोगिता शुरू
दिनेशपुर। उत्तरायणी सांस्कृतिक समिति की ओर से चक्कीमोड़ कस्बे में उत्तरायणी कौतिक कार्यक्रम के तहत शनिवार से सोबन सिंह कोरंगा की स्मृति में दो दिनी वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन हरि सिंह, सुंदर सिंह राणा, राकेश सिंह आदि ने किया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद, नोएडा, बदायूं, रामपुर, बाजपुर के साथ जिले की कई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन प्रथम दौर के मुकाबले खेले गए। रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सचिन राणा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 14 और 15 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed