फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sworn in to maintain the unity and integrity of the Constitution

Rudraprayag News: संविधान की एकता, अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

Wed, 26 Nov 2025 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 26 Nov 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sworn in to maintain the unity and integrity of the Constitution
जिले में संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग जनपद में संविधान दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों, नगर निकायों, ब्लॉकों और प्रमुख विभागों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। सीडीओ ने कहा कि भारत का संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला और सभी से संवैधानिक कर्तव्यों के पालन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। ऊखीमठ ब्लॉक, पुलिस कार्यालय, विभिन्न विभागों और नगर निकायों सहित सभी थानों व चौकियों में भी सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। वहीं जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने बावई गांव में जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों को संविधान के महत्व, मौलिक कर्तव्यों और सिद्धांतों की जानकारी दी। वहीं पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में अक्षय प्रल्हाद कोंडे के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed