फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Supply of contaminated water from Punad drinking water scheme

पुनाड़ पेयजल योजना से हो रही दूषित पानी की सप्लाई

Sun, 04 Aug 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water from Punad drinking water scheme
जलसंस्थान का लाखों का फिल्टर पंप लंबे समय से शोपीस बना है। बरसात में रुद्रप्रयाग नगर में विभाग की पुनाड़ पेयजल योजना से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। यहीं नहीं बारिश के कारण योजना के स्रोत पर मलबा जमा होने से नगर के कई हिस्सों में दिनभर पेयजल सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग नगर की करीब दस हजार आबादी के लिए जलसंस्थान की ओर से पुनाड़ गदेरा पेयजल योजना से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन बरसात में योजना से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। विभाग की ओर से करीब चार वर्ष पूर्व 92 लाख की लागत से स्रोत पर फिल्टर लगाया गया था, जिसकी क्षमता प्रतिदिन एक लाख लीटर पानी साफ करने की है, लेकिन यह लंबे समय से शोपीस बना है। ऐसे में नगर के अमसारी पुनाड़, हितडांग, महादेव महोल्ला, मुख्य बाजार, मकड़ी बाजार, भाणाधार, गुलाबराय व बेलणी समेत अन्य स्थानों पर गंदे पानी की आपूर्ति होती है। विभाग की ओर से स्रोत व स्टोर टैंक की सफाई नहीं की जा रही है, जिस कारण गंदा पानी सीधे घरों तक पहुंच रहा है। शैलेंद्र भारती, प्यार सिंह, मोहित डिमरी, विकास डिमरी आदि का कहना है कि फिल्टर लगाने के बाद भी नगरवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह का कहना है कि फिल्टर को ठीक कराते हुए जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही और अधिक क्षमता के एक और फिल्टर लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed