फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students will be able to study from home through the enrichment app

संवर्द्धन एप के जरिए घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to study from home through the enrichment app
कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में सरकारी स्कूलों में नियमित पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग द्वारा संवर्द्धन एप तैयार किया गया है। इस एप की मदद से स्कूली बच्चे घरों में बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। आईआईटी के विशेषज्ञ प्रोफेसर बच्चों के प्रश्नों के जवाब देंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण सत्र 2020-21 में अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। अब, घरों में बैठे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए विभाग द्वारा संवर्द्धन एप तैयार किया गया है, जिसे स्मार्ट स्कूल का नाम दिया गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए यह एप तैयार किया गया है। इस एप में क्षेत्रीय भाषा, मसलन गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी में भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। छात्रों को प्रश्न का फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर एप में भेजना है। उनके प्रश्नों के जवाब आईआईटी के विशेषज्ञ प्रोफेसर देंगे। इस एप के जरिए आने वाले समय में लाइव क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेगी। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि इस एप से सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं में जहां पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं, वे तकनीकी का ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed