फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students visited institutions under Lunch with Ladli program

‘लंच विद लाडली’ कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने किया संस्थाओं का भ्रमण

Sat, 21 Dec 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Students visited institutions under Lunch with Ladli program
लं विद लाडली कार्यक्रम के तहत पहुंची रुद्रप्रयाग कलक्ट्रेट में पहुंची छात्राओं को जानकारी देते - फोटो : RUDRAPRYAG
‘लंच विद लाडली’ कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी, जीआईसी व माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी और श्रीगुरूराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने आर्मी कैंप, कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला न्यायालय आदि संस्थाओं का भ्रमण किया। इस मौके पर सैन्य, प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय पहुंची छात्राओं को जानकारी दी गई कि भारतवर्ष में मजिस्ट्रेट (डीएम) के पद का सृजन वर्ष 1772 में वारेनहेस्टिंग्स ने किया था। इस मौके पर मजिस्ट्रेट के कार्य, शक्ति और उनके उपयोग के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। इस दौरान छात्राओं ने आर्मी कैंप का भ्रमण भी किया। जहां सैन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें सेना की भूमिका के बारे में बताया किया। अन्य संस्थाओं में भी संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चियों को जानकारी दी गई। इसके उपरांत डीएम मंगेश घिल्डियाल ने छात्राओं के साथ अपने आवास में भोजन भी किया। कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अधिकारियों से मिलाकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। साथ ही संचालित योजनाओं व सरकारी कामकाज के तौर-तरीकों से अवगत कराना है। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि वह भी आईपीएस, आईएएस, आईएफएस समेत अन्य बड़े पदों पर तैनात होकर समाजसेवा कर नया मुकाम हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed