फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students' movement ends on assurance of MLA and DM

विधायक व डीएम के आश्वासन पर छात्रों का आंदोलन समाप्त

Thu, 25 Jul 2019 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Students' movement ends on assurance of MLA and DM
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के छात्रों का छह सूत्री मांगों को लेकर 14 दिन से चला आ रहा आंदोलन विधायक भरत सिंह चौधरी व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान पांच मांगों के निस्तारण पर सहमति बनी। जबकि शेष एक मांग पर यथाशीघ्र कार्रवाई की बात कही गई। विधायक ने आंदोलनकारी छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे विधायक चौधरी व जिलाधिकारी डिग्री कालेज पहुंचे और धरने पर बैठे छात्रों से वार्ता की। इस मौके पर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में एमए व बीएससी कक्षाओं का संचालन शुरू करने, सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, शौचालय निर्माण, जिला पंचायत की भूमि का महाविद्यालय के नाम पर भवन निर्माण करने और कालेज से देहरादून अटैच दो कर्मचारियों को वापस बुलाने की मांग की। करीब दो घंटे की लंबी वार्ता के बाद विधायक व डीएम से छात्रों की छह सूत्री मांगों में से पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, सफाई कर्मचारी की तैनाती समेत पांच मांगों पर सहमति जताई। जबकि महाविद्यालय में एमए कक्षाओं का संचालन के लिए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। जिस पर आंदोलनकारी छात्रों ने भी सहमति जताई और आंदोलन समाप्त करने पर राजी हुए। इस अवसर पर विधायक ने चौधरी ने धरने पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर उनका धरना समाप्त कराया। इस मौके छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, अरविंद बिष्ट, नीरज कप्रवाण, संपन्न नेगी, विक्रांत समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed