फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Striking General-OBC employees wearing masks

मास्क पहनकर धरने पर बैठे हड़ताली जनरल-ओबीसी कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Striking General-OBC employees wearing masks
रुद्रपुर में सरकार की बुद्धि-सुद्धि के लिए हवन करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/बाजपुर/जसपुर/सितारगंज। जनरल-ओबीसी कर्मचारियों में अपनी मांग को लेकर रोष बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों में अब कोरोना का खौफ भी दिख रहा है। मंगलवार को जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने धरनास्थल पर कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ ही मास्क पहनकर धरना दिया। उन्होंने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का एआरटीओ कार्यालय के पास 16वें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर सबसे पहले उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस को डिसइन्फैक्टेड करने के लिए छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया। आंदोलनकारियों को 40-40 लोगों का समूह बनाकर दो मीटर की दूरी बनाते हुए बैठाया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला महासचिव दीप चंद्र जोशी ने सभी कर्मियों को मास्क वितरित किए। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते कर्मचारियों को घर बैठे काम करने का शासनादेश जारी किया गया है। हर साल होने वाले डेंगू-मलेरिया के चलते सैकड़ों लोग जान गंवा देते हैं, उस समय कर्मचारियों के लिए कोई निर्देश जारी नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बीएन बेलवाल, प्रदीप जोशी, विरेंद्र पांडेय, कमला भट्ट, संजय गांधी, राकेश जखमोला, मोहन राठौर, संजय उपाध्याय, नरपत सिंह, रविंद्र सिंह, लीला परिहार, बीना भंडारी, सुमन सिंह, एसएन गुरुरानी, कैलाश चंदोला, नवीन चौहान, पंकज चौहान आदि थे।
इधर, बाजपुर में जरनल-ओबीसी के कर्मचारियों ने तहसील और ब्लॉक कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित रहा और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहां गौरव कुमार, प्रकाश रावत, लक्ष्मण राम, पंकज सक्सेना, विजय शर्मा, देवेश अधिकारी, नवल किशोर, खुर्शीद खां, हरकेश सिंह, जगजीत सिंह, प्रकाश जोशी, प्रकाश नगरकोटी, मोहम्मद इसराईल, वीरेंद्र सिंह, इंदु भट्ट, फरहाना तबस्सुम आदि थे।
वहीं, जसपुर, उत्तराखंड जनरल एवं ओबीसी एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर तहसील में कार्यरत उप निरीक्षकों ने तहसीलदार विपिन पंत को पत्र सौंपकर पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की। पत्र सौंपने वालों में सरताज अली, पंकज बिष्ट, शमशेर हुसैन, दीपक सिंह, रवीश मोहन, भगत सिंह, धीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, आजाद सिंह, जमुना आदि शामिल है।
उधर, सितारगंज में राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास विभाग, डिग्री कॉलेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की 16वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। वहां रितेश शर्मा, प्रतिभा गंगवार, संजय जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, शेर खां, हेमंत गंगवार, मोनिका सेठी, विनीता शर्मा आदि थे।
एआरटीओ कार्यालय में होता रहा काम
रुद्रपुर। पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ धरने के दौरान मंगलवार को भी एआरटीओ कार्यालय के कई कर्मचारी ड्यूटी करते रहे। धरनास्थल पर वक्ताओं ने एआरटीओ कर्मचारियों पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने एआरटीओ कर्मचारियों के असहयोग पर चिंता व्यक्त की। उधर, एआरटीओ कार्यालय में दलालों की आवाजाही भी देखी गई।
जनरल-ओबीसी के खिलाफ अधिकारी व कर्मचारियों की हड़ताल जारी
खटीमा। यहां भी पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ तहसील और लोनिवि परिसर में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। तहसील परिसर में हुई हड़ताल को पूर्व सैनिक संगठन, झनकट मंडल पूर्व भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह सामंत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राज्य आंदोलनकारी संगठन ने समर्थन दिया।

वहां अजय कुमार शर्मा, विपिन चौहान, नरेंद्र गहतोड़ी, अमित शाही, सुनील गड़कोटी, अंकित सक्सेना, मोहीउद्दीन, आशा बिष्ट, लक्ष्मी नारायण यादव, चंद्रपाल सिंह, नवनीत चौहान, नवीन चंद्र जोशी आदि थे। इधर, लोनिवि कार्यालय परिसर में आलोक ओली, गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश चंद, महेश जोशी, केसी भट्ट, डीएस जरमाल, मनोज मेहता, बीएस ऐरी, तनूज धामी, रेवती बिष्ट, ममता गोस्वामी आदि हड़ताल पर रही।

रुद्रपुर में कोरोना वायरस के डर के चलते मास्क लगाकर धरना देते जनरल-ओबीसी कर्मचारी।

रुद्रपुर में कोरोना वायरस के डर के चलते मास्क लगाकर धरना देते जनरल-ओबीसी कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed