फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Strictness in the Terai causes increased melting

तराई में कड़ाई की ठंडक से बढ़ी गलन 18-57-57

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strictness in the Terai causes increased melting
रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में रविवार को भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान के 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से कड़ाके की ठंड और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को भी इसी तरह ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह तड़के से ही घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। रुद्रपुर डिपो की पंजाब, लखनऊ और दिल्ली मार्ग की बसें करीब दो घंटे विलंब से पहुंचीं। रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए लोग सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा और अधिकांश लोग घरों में ही रहे। रुद्रपुर में दिनभर कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 11.6 व न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को भी इसी तरह ठंड रहेगी। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा में न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस, सर्द हवा से कंपकंपी बरकरार
खटीमा। तराई में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। खटीमा में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार के साथ तीन डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन रविवार सुबह धूप और सर्द हवा के बीच अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं चढ़ पाया। उधर, अमर उजाला लाइव में अलाव जलाने की स्थिति को एसडीएम निर्मला बिष्ट ने गंभीरता से लिया।

एसडीएम के आदेश पर हरकत में आए पालिका प्रशासन ने सुबह देर से ही अलाव जलाने शुरू कर दिए। रविवार को रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौराहा, पीलीभीत रोड, कंजाबाग तिराहा, हनुमान मंदिर के पास, सरकारी अस्पताल आदि जगहों पर अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed