{"_id":"e93ff954d933b3f5f40cde1ffafbdd3e","slug":"stop-badarinath-highway-three-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा गिरने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा गिरने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे
रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग घोलतीर के निकट पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से सोमवार शाम चार बजे बंद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। सोमवार दोपहर को एनएच निर्माण खंड रुद्रप्रयाग की ओर से राजमार्ग विस्तारीकरण के तहत डायनामाइट से ब्लास्ट किया गया, जिससे पहाड़ी से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। मजदूर और मशीनें मलबा हटाने में जुटी रहीं और देर शाम साढ़े सात बजे हाईवे खोल दिया गया। एनएच के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि अतिरिक्त मशीन लगाकर मार्ग जल्द खोल दिया गया। दूसरी तरफ राजमार्ग बंद होने के बाद से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर घोलतीर पुलिस चौकी के जवान मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन