फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   STF grip on Easy Day

राज्य कर विभाग की एसटीएफ ने ईजी डे पर कसा शिकंजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
STF grip on Easy Day
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग की एसटीएफ ने ईजी डे पर भी शिकंजा कस दिया है। बुधवार को एसटीएफ ने ईजी डे में छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 11 नामी कंपनियों में छापे के बाद दो दिन पहले ही ईजी डे ने फैब्रिक बैग में पांच फीसदी के बजाए पूरी जीएसटी देनी शुरूकी थी। इधर, एक और कंपनी श्रीनिसंस एंड वायर ने भी साढ़े 25 लाख की जीएसटी जमा कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर राज्य कर विभाग की टीम ने नैनीताल रोड स्थित ईजी डे में छापा मारा। अचानक छापे से ईजी डे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। टीम ने ईजी डे में बिक्री के लिए रखे गए सामानों में दी जा रही जीएसटी की जांच के साथ ही कुछ दस्तावेज जांचे और कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ईजी डे में फैब्रिक बैग पर 18 फीसदी के बजाय पांच फीसदी जीएसटी दो दिन पहले तक दी जा रही थी। मंगलवार से 18 फीसदी जीएसटी चुकाई जा रही थी। इसके साथ ही ज्यादा कर की वस्तुओं को कम दर में बेचना और जीएसटी बचाने के लिए कर योग्य वस्तुओं को करमुक्त दर्शाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम दस्तावेजों की जांच कर जीएसटी चोरी का आकलन कर रही है। एसटीएफ के डिप्टी कमीश्नर रजनीश यशवस्थी ने बताया कि ईजी डे से कब्जे में लिए गए दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। जांच में फिलहाल फैब्रिक बैग व अन्य सामान में जीएसटी कम देने सहित कुछ अन्य मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed