फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   SP ran with the soldiers

Rudraprayag News: एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़

Fri, 30 Jan 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 30 Jan 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
SP ran with the soldiers
रुद्रप्रयाग। रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जवानों के साथ दौड़ भी लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के लिए शारीरिक फिटनेस केवल एक ड्यूटी नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। परेड के दूसरे सत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास भी किया। परेड में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी सहित कुल 100 कार्मिक उपस्थित रहे। इसके बाद अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। संवाद
विज्ञापन


पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक



रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे पुलिस आपके द्वार जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना अगस्त्यमुनि पुलिस की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में बताया। साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के तरीके बताए। वहीं गुप्तकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज ल्वारा में भी साइबर सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed