फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sonprayag-Gaurikund route remained closed for the fourth day.

चौथे दिन भी बंद रहा सौनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग

Fri, 15 Jul 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 15 Jul 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Sonprayag-Gaurikund route remained closed for the fourth day.
ऊखीमठ-गोपेश्वर राजमार्ग रौडू में बना संवेदनीशील। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से यूं धंस रही सड़क। - फोटो : Amar Ujala

 पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चौथे दिन भी बंद रहा। यहां पर पैदल चलने लायक  जगह भी नहीं है। डीडीएमए की ओर से एक मशीन से मलबे की सफाई की जा रही है, जो नाकाफी हो रहा है।

विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार रात को हुई तेज बारिश से ऊखीमठ-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग रौडू में सड़क धंसने से बंद हो गया था। यहां पर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से हो रहे धंसाव से निरंतर खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को एनएच निर्माण खंड रुद्रप्रयाग की ओर से सुबह 10 बजे राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। इधर, मयाली-रणधार मार्ग भी कई स्थानों पर बाधित रहा। हालांकि दोपहर तक मार्ग बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


बारिश से खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग खांकरा-कांडई के बीच कई स्थानों पर संवेदनशीन बना हुआ है। दूसरी तरफ जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी के 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला डोभा-जाखाल पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय मकान को खतरा
जखोली। के मखेत गांव निवासी वृद्धा जसमती देवी का आवासीय मकान आश्रम-घरड़ा-मखेत मार्ग के कटिंग से पड़ी दरारों के कारण खतरे की जद में आ गया है। महिला ने तहसील प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी उसकी सुध नहीं ली गई है। घर में अकेली रहने वाली महिला ने खतरे को देखते हुए घर छोड़कर अपनी बेटी की ससुराल में शरण ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed