{"_id":"581cbf114f1c1b5e384386ba","slug":"son-killed-father-performed-while-giving","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को मुखाग्नि देते वक्त बेटे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को मुखाग्नि देते वक्त बेटे की भी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी की ग्राम पंचायत ल्वारा में पिता को मुखाग्नि देते हुए बेटे की भी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव के 81 वर्षीय वृद्ध श्याम लाल का बुधवार रात निधन हो गया था। वे कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कुंड में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जा रही थी। उनके पुत्र शिशुपाल लाल (51 वर्ष) जैसे ही चिता को मुखाग्नि देने लगे, उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना से वहां मौजूद अन्य लोग भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद गमगीन माहौल में पहले पिता और बाद में अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बेटे की भी अंत्येष्टि की गई। ग्राम प्रधान कैलाश पुरोहित ने कहा कि पीड़ित परिवार की ग्राम पंचायत स्तर पर हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन