फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Solar traffic lights will be installed in US Nagar and Nainital

यूएसनगर और नैनीताल में लगेंगी सोलर ट्रैफिक लाइटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Solar traffic lights will be installed in US Nagar and Nainital
रुद्रपुर। पंजाब की तर्ज पर नए साल में यूएसनगर और नैनीताल के व्यस्तम चौराहों पर सोलर ट्रैफिक लाइटों से ट्रैफिक पर नियंत्रण किया जा सकेगा। यातायात निदेशालय ने दोनों जिलों में 32 सोलर ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजकर ढाई करोड़ का बजट मांगा है। सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटों में बिजली कटौती का फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलेे में वर्तमान में सिर्फ डीडी चौक में ही ट्रैफिक लाइटें काम कर रही हैं। इसके अलावा बाकी जगहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं। यातायात निदेशालय ने चौराहों में बढ़े यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए सोलर ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। बारिश या खराब मौसम में भी इन ट्रैफिक लाइटों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा वायरलेस लाइटों में तारों के कटने पर भी इनके बंद होने का खतरा नहीं होगा। यातायात निदेशालय ने चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और यूएसनगर के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। देहरादून और हरिद्वार जिलों में ट्रैफिक लाइटों के लिए दूसरी मदों से बजट मिलने की वजह से अब नैनीताल और यूएसनगर में 32 ट्रैफिक लाइटों को लगाने के लिए बजट की मांग की है। इसके अलावा पुरानी ट्रैफिक लाइटों को बिजली के बजाय सोलर पैनल में शिफ्ट किया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में शासन से बजट मिलने की निदेशालय को उम्मीद है।
विज्ञापन

यातायात निदेशक केवल खुराना ने कहा कि देहरादून में स्मार्ट सिटी और हरिद्वार में कुंभ मेले के बजट से सोलर ट्रैफिक लगाई जाएंगी। नैनीताल में 14 और यूएसनगर में 18 सोलर ट्रैफिक लाइटें लगाने के लिए शासन से तीन करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। सोलर ट्रैफिक लाइट लगने से जहां बिजली खर्च नहीं होगी, वहीं बिल का भार भी विभाग पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed