{"_id":"69c7dcd06eac33d6060e9c79","slug":"snow-removal-work-begins-on-kedarnath-walking-route-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117591-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू
Sat, 28 Mar 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ साफ करते मजदूर - संवाद
रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से शुरू हुए इस कार्य के लिए 60 मजदूरों का एक दल केदारनाथ पहुंचा और सफाई में लग गया।
ये मजदूर अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाने में जुटे हैं। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट पर जमी बर्फ हटा रही है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है जिसे हटाना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार काम जारी है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का फोकस है कि यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। संवाद