फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Six rounds of counting in Rudrapur took 22 hours

रुद्रपुर में छह राउंड मतगणना में लगे 22 घंटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six rounds of counting in Rudrapur took 22 hours
रुद्रपुर में मतगणना संपन्न होने के बाद बैरिकेडिंग हटाते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक की पंचायत चुनाव की छह चरणों की मतगणना के लिए सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगने के बावजूद मतगणना बेहद धीमी गति से हुई। सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना मंगलवार सुबह छह बजे तक जारी रही। धीमी मतगणना से आजिज आ चुके कई एजेंटों ने अगली बार से पंचायत चुनाव में भी ईवीएम से मतदान और मतगणना की मांग उठाई।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक के लिए आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर सोमवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक पहले चरण का परिणाम घोषित हो सका।
विज्ञापन

छह चरणों में होने वाली मतगणना में चार चरणों की गणना पूरी होते-होते रात 11 बज गए। 24 टेबल पर छह चरणों की मतगणना अगले दिन यानी मंगलवार सुबह छह बजे पूरी हो सकी। हालांकि बीच-बीच में दोबारा मतगणना की मांग के चलते भी मतगणना प्रभावित रही। सोमवार देर शाम तक एक भी जिला पंचायत सदस्य की सीट का परिणाम घोषित नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तक घोषित हो सके। मतगणना की धीमी गति के कारण प्रत्याशियों के एजेंट सबसे अधिक परेशान रहे। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल ने कहा कि बैलेट पेपर की मतगणना में अधिक समय लगता ही है। इससे पहले तक कुछ मतगणना स्थलों पर तीन दिन तक भी मतों की गणना जारी रहती थी।

बाजपुर में 20 घंटे तक चली मतगणना
बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतमणना सोमवार को सुबह आठ बजे शुरू होकर मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे समाप्त हुई। 30 टेबलों पर मतगणना छह चरणों में की गई। मतगणना के लिए 150 कार्मिक लगाए गए थे।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। अंतिम चरण में जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित किया। जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थक रातभर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed