{"_id":"b685159059346e5d012a4f1bd142d142","slug":"sinchai-nahar-in-bad-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखरेख के अभाव में जर्जर हुई सिंचाई नहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखरेख के अभाव में जर्जर हुई सिंचाई नहर
रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मदोला में बनाई गई सिंचाई नहर विभागीय अनदेखी से जर्जर होती जा रही है। स्थिति यह है कि नहर रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। काश्तकारों ने शीघ्र विभाग से नहर की मरम्मत करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत मदोला में 80 परिवार निवास करते हैं। इनमें अधिकांश खेती पर निर्भर हैं। सिंचाई व्यवस्था के लिए निर्मित नहर क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण संतोष सिंह, नीरज सिंह ने बताया कि नहर का रखरखाव नहीं होने से वह जर्जर हो गई है। पुश्ते क्षतिग्रस्त होने से नहर के ध्वस्त होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने शीघ्र नहर की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि सिंचाई के लिए समुचित पानी मिल सके।
इधर, सिंचाई विभाग के जेई कृपाल टम्टा ने बताया कि नहर पर पानी नियमित चल रहा है। जहां पर पुश्ता ढह गया है वहां पर काम करने के लिए कहा गया था। एक काश्तकार के विरोध के कारण काम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि काश्तकार से वार्ता कर जल्द ही पुश्ता सही किया जाएगा। इसके अलावा पूरी नहर की मरम्मत के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं काश्तकार पंकज सिंह नेगी ने बताया कि उनका पुश्ता लगाने पर कोई विरोध नहीं है। विभाग खेत के ऊपर डंप मिट्टी से पुश्ता लगा रहा है, जो उचित नहीं है। उनका कहना है कि विभाग को खेत के लेबल से पुश्ता लगाने के लिए कहा गया है।