फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shortcomings found in heli-service waiting rooms

Rudraprayag News: हेली सेवाओं के प्रतीक्षा कक्षों में मिली कमी

Sun, 11 Oct 2026 03:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 11 Oct 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
Shortcomings found in heli-service waiting rooms
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने जिले में संचालित हेली सेवाओं के हेलिपैड और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनियों के प्रतीक्षा कक्षों में बुकिंग के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्थाओं की कमी मिली। यहां कुर्सियां पर्याप्त नहीं थीं और पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। प्रशासन ने यहां व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने चिप्सन एविएशन के चारधाम हेलिपैड जाखधार, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी ने ट्रांस भारत एविएशन, तहसीलदार बसुकेदार प्रवण एस. पांडेय ने थंबी एविएशन और तहसीलदार ऊखीमठ निशांत काम्बोज ने एरो एयरक्राफ्ट के हेलिपैड व कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, टिकट बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। इस दौरान हेली कंपनियों को मौसम या अन्य कारणों से उड़ान के समय में बदलाव होने पर यात्रियों के टिकटों के प्रतिस्थापन की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया। साथ ही हेलिपैड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed