फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shivaji Patil of Maharashtra reached Kedarnath by bicycle

महाराष्ट्र के शिवाजी पाटिल साइकिल से पहुंचे केदारनाथ

Sun, 22 May 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shivaji Patil of Maharashtra reached Kedarnath by bicycle
महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शिवाजी पाटिल भाई साइकिल से केदारनाथ पहुंचे। वह इन दिनों चारधाम की यात्रा कर रहे हैं। बीते छह माह से ऑल इंडिया राइड मिशन पर निकले शिवाजी साइकिल से अभी तक 12 हजार किमी की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शिवाजी पाटिल भाई देशभर के विभिन्न राज्यों का साइकिल से भ्रमण कर रहे हैं। बीते शनिवार को साइकिल से वह 16 किमी पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान कई जगहों पर शिवाजी ने साइकिल को कंधे पर भी रखा। रविवार को बाबा केदार के दर्शन कर साइकिल से गौरीकुंड पहुंचकर गंगोत्री के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह अभी तक महाराष्ट्र, गोवा गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश व हरियाणा भ्रमण कर चुके है। चारधाम की यात्रा पूरी करने के बाद वह हिमाचाल होते हुए लद्दाख, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य का भ्रमण करेंगे। यात्रा का उद्देश्य देश की संस्कृति और सभ्यता को जानने के साथ लोगों से मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed