{"_id":"57a768934f1c1bc3762bc44b","slug":"seer-s-health-improving-the-doctors-examined-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य के स्वास्थ्य में सुधार, चंडीगढ़ के डाक्टरों की ने जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य के स्वास्थ्य में सुधार, चंडीगढ़ के डाक्टरों की ने जांच
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके शरीर के सभी अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर, शुगर भी सामान्य है। पीजीआई चंडीगढ़ से आई चार सदस्यीय चिकित्सकीय टीम ने रविवार को कोटेश्वर मंदिर/धर्मशाला में शंकराचार्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
चेकअप के साथ सभी जांच की गई, जो सामान्य मिली। टीम में शामिल न्यूरॉलाजिस्ट डा. मनोज ने बताया कि शंकराचार्य की दिल और नाड़ी की धड़कनें सामान्य हैं। उन्हें छाती में संक्रमण था, उसमें तेजी से सुधार हो रहा है। अच्छी बात यह है कि उन्हें शुगर की समस्या नहीं हैं।
विज्ञापन
दल में प्रो. विवेक लाल, डा. डीके चौहान और डा. अनिल बंसल शामिल थे। शंकराचार्य के निजी सचिव आशीष वशिष्ठ ने बताया कि चिकित्सकीय दल द्वारा जांच के दौरान रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल से कुछ सहयोग मांगा गया, लेकिन सहयोग नहीं मिला। विदित हो कि हालत गंभीर होने के बावजूद शंकराचार्य को उनकी इच्छा पर विगत मार्च माह में पीजीआई चंडीगढ़ से कोटेश्वर मंदिर लाया गया था। तब उन्हें रस व जूस भी नली से दिया जा रहा था।
विज्ञापन