फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Searched from village to forest, innocent child not found

Rudraprayag News: गांव से लेकर जंगल तक की खोज, नहीं मिला मासूम

Tue, 07 Apr 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 07 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Searched from village to forest, innocent child not found
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। जनपद के दूरस्थ गांव बाड़ब में इन दिनों चिंता का माहौल है। गांव का चार साल का मासूम मयंक चार दिनों से लापता है और मंगलवार को भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मयंक अपनी मां के पीछे-पीछे जंगल की ओर निकला था और कुछ ही पलों में वह नजरों से ओझल हो गया। ग्रामीणों ने खेतों, पगडंडियों और जंगल के कोने-कोने को छान मारा मगर अभी तक मासूम का पता नहीं चला है। मां मनीषा देवी और पिता जयलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मयंक के न मिलने से आशंका है कि कहीं कोई जंगली जानवर तो उसे उठाकर नहीं ले गया। प्रशासन ने उसकी खोज में सर्च ऑपरेशन भी तेज किया हुआ है। अगस्त्यमुनि थाना से प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी बताया कि मंगलवार को गौचर से आई ट्रैकर टीम, कांस्टेबल डॉग हैंडलर अंकित और शेरा डॉग की मदद से करीब 800 मीटर तक के घने जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed