{"_id":"5e6683858ebc3eeb62653127","slug":"screening-8083-people-suspected-of-corona-virus-rudrapur-news-hld376763687","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के संदेह में 8083 लोगों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के संदेह में 8083 लोगों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खटीमा के नेपाल सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे कोरोना वायरस स्क्रीनिंग कैंप में कारोना वायर?
- फोटो : KHATIMA
करुद्रपुर/खटीमा। जिले में सोमवार तक कोरोना वायरस को लेकर 8083 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। हालांकि जिले में अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
कोरोना वायरस से निटपने के लिए जिले अधिकांश अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंतनगर में 15 और नेपाल बॉर्डर स्थित मेलाघाट में 397 लोगों की स्क्रीनिंग की। रुद्रपुर के बड़े होटलों में ठहर रहे विदेशी नागरिकों औ विदेश से लौट रहे लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। विदेशी नागरिकों के साथ ही अन्य लोगों की लगातार स्क्रीनिंग कर रही है।
इधर, खटीमा में कोरोना वायरस को लेकर संवेदनशील नेपाल सीमा पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सुरक्षा एजेंसियां, स्वास्थ्य, वन विभाग और ग्रामीणों की बैठक ली। इसमें कोरोना वायरस से बचाव, अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध मरीजों की सूचना देने को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के सीमा पर लगे कैंप में 231 लोगों की कोरोना वायरस स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन
बनबसा में बॉर्डर मीटिंग में शामिल होने के बाद एसएसपी ने नेपाल सीमा पर मेलाघाट के नावघाट पर लगे स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वायरस स्क्रीनिंग कैंप के पास बैठक ली। बैठक में डॉ. मनोज कुमार पांडे, तहसीलदार यूसुफ अली, सीओ एमसी बिंजौला, खटीमा वन रेंजर बीएस बिष्ट, एसएसबी के निरीक्षक मो. नाजिम, ग्राम प्रधान संत लाल, दयाशंकर, कन्हैया लाल, कमल मित्तल, डॉ. रीतेश, रघुनंदन शर्मा, प्रीति समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इस बीच एसएसपी ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।