फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   School not operating any shelters

स्कूल संचालन का कोई ठौर नहीं

Wed, 04 May 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Wed, 04 May 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
School not operating any shelters
school - फोटो : amarujala
स्कूल संचालन का कोई ठौर नहीं
विज्ञापन

भूस्खलन की जद में आने से कभी लॉज तो कभी किराए के भवन में संचालित
पहले तो 2013 की आपदा से भूस्खलन की जद में आया प्राथमिक विद्यालय खाट की रही-सही कसर राजमार्ग निर्माण खंड ने पूरी कर दी है।

विभाग ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन से ध्वस्त सड़क को बचाने के लिए सड़क के ऊपर की तरफ इस तरह कटिंग की है कि वहां स्कूल सहित पंचायत भवन और प्रसूति गृह ढहने के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में बेसिक स्कूल खाट के संचालन का तो कोई ठौर ही नहीं है। यह स्कूल कभी लॉज तो कभी किराए के मकान में चलता रहा। अब डेढ़ माह से स्कूल का संचालन गांव के आवासीय मकान के एक कमरे में किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के निकट बसे खाट गांव का प्राथमिक स्कूल बंजारों की तरह एक जगह से दूसरी जगह पर संचालित हो रहा है। ढाई वर्ष से विद्यालय का एक स्थान पर स्थायी संचालन नहीं होने से पठन-पाठन सहित नौनिहालों की अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। फरवरी से यह विद्यालय गांव के एक निजी घर के एक कमरे में चल रहा है। चौक में ही स्कूल का मीड-डे-मील भी बन रहा है। 28 बच्चों के लिए बाथरूम व पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से दिक्कतें हो रही हैं। पांच कक्षाओं में पढ़ रहे 28 बच्चों की पढ़ाई के लिए यहां एक शिक्षिका ही तैनात है।
विज्ञापन


लॉज में भी चला स्कूल
जून 2013 की आपदा के बाद जुलाई से अक्तूबर तक खाट प्राथमिक विद्यालय लॉज में संचालित हुआ। इसके बाद कुछ माह पुन: मूल भवन पर चला। दो वर्ष की बरसात में खतरे के कारण बाजार में किराए के कमरों पर कक्षाएं चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन, प्रशासन और विभाग को कई बार स्कूल की स्थिति से अवगत कराने के बाद भी किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्थायी संचालन नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जुलाई तक उचित व्यवस्था नहीं हुई तो  जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।- दुर्गा देवी, ग्राम प्रधान खाट


मैं 13 वर्ष से विद्यालय में अकेली हूं। तीन वर्ष से विद्यालय किसी एक स्थान पर संचालित नहीं होने से कई दिक्कतें आ रही हैं। कई बार विभाग को प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - कुंवरी देवी राणा, प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed