{"_id":"577fdc304f1c1b646d7faccb","slug":"school-buildings-may-collapse-anytime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी भी गिर सकती है स्कूल की बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भी गिर सकती है स्कूल की बिल्डिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ के प्राथमिक विद्यालय गागरधार में भवन क्षतिग्रस्त होने से मैदान में पेड़ के नीचे छांव में यूं हो रही पढ़ाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागरधार का भवन क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है। कक्षाओं का संचालन पेड़ों के नीचे हो रहा है। अभिभावक शिक्षक संघ ने सुरक्षा की दृष्टि से कक्षाओं का संचालन अन्यत्र करने और भवन का पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से लगभग पंद्रह किमी दूर प्राथमिक विद्यालय गागरधार में बाइस छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां विद्यालय का भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है। हालात इस कदर दयनीय है कि भवन के दरवाजे, खिड़कियों में दरारें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
बरामदे के ऊपर लगे कई तख्ते-कड़ियां छिटकी हुई हैं, जो कभी भी ढह सकती हैं। ऐसे में कक्षाएं कभी बरामदे तो कभी मैदान के किनारे पेड़ों के नीचे हो रही हैं। मौसम खराब होने पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को निकट के जूनियर स्कूल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक बीबी सेमवाल और सहायक शिक्षक आरके सेमवाल का कहना है कि स्कूल का भवन पुराना है जो एक सप्ताह पूर्व हुई तेज बारिश से बुरी तरह से जर्जर हो गया है। भवन कभी भी ढह सकता है। इस संबंध में अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। पीटीए अध्यक्ष महावीर नेगी सहित अभिभावक दिनेश नेगी, सुरेंद्र सिंह, गायत्री देवी आदि का कहना है कि स्कूल भेजने के बाद से उन्हें अपने पाल्यों की चिंता लगी रहती है।
जून माह के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से ब्लाक के तीन स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रधानाध्यापकों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इस संबंध में सीईओ और डीईओ बेसिक को रिपोर्ट भेज दी गई है।
- रवि कुमार, उप शिक्षाधिकारी ऊखीमठ