फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sanskrit competitions on 14th and 15th

Rudraprayag News: संस्कृत प्रतियोगिताएं 14 व 15 को

Wed, 12 Nov 2025 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 12 Nov 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit competitions on 14th and 15th
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से ब्लॉक स्तर की संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिले में यह प्रतियोगिताएं 14 और 15 नवंबर को आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के लिए संस्कृत शिक्षकों को खंड संयोजक नियुक्त किया गया है। सहायक निदेशक, संस्कृत शिक्षा रुद्रप्रयाग एमआर मैंदुली ने बताया कि प्रतियोगिता में संस्कृत समूह गान, नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। खंड स्तर पर चयनित प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। शिक्षा अधिकारी पीके बिष्ट ने बताया कि आयोजन के लिए खंड संयोजक के रूप में गंगाराम सकलानी, केशरी प्रसाद तिवारी, भगवती प्रसाद भट्ट, जनपद संयोजक शशि प्रसाद पुरोहित और सह संयोजक प्रकाश चंद्र पांडे जिम्मेदारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed