फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sanskrit College Rudraprayag first in group singing competition

Rudraprayag News: समूहगान प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग प्रथम

Wed, 26 Nov 2025 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 26 Nov 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit College Rudraprayag first in group singing competition
जिला स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सौजन्य से जिला स्तरीय संस्कृत कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, विशिष्ट अतिथि मानसा राम मेंदोली (सहायक निदेशक, संस्कृत शिक्षा) तथा पीटीए अध्यक्ष प्रवीण सेमवाल ने किया। इस दौरान हुई कनिष्ठ वर्ग की समूहगान प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग ने प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग ने द्वितीय एवं राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समूह नृत्य में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग प्रथम, जीआईसी बसुकेदार द्वितीय, एमएल पब्लिक स्कूल नाला तृतीय रहा। अशु भाषण में जीआईसी खुमेरा, जीआईसी ग्वैफड़ और जीआईसी तिलक नगर, श्लोकाचारण में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग, जीआईसी रामपुर, जीआईसी तिलक नगर, नाटक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैमी, नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा, अटल उत्कृष्ट जीआईसी रुद्रप्रयाग क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद में श्री केदार संस्कृत महाविद्यालय ने प्रथम, नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा ने द्वितीय तथा अटल उत्कृष्ट जीआईसी रुद्रप्रयाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन प्रवक्ता संस्कृत सच्चिदानंद सेमवाल एवं गंगाराम सकलानी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीएस जगूड़ी, जिला एवं ब्लॉक संयोजक शशि प्रसाद पुरोहित, सहायक निदेशक मानसा राम मेंदोली ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed