{"_id":"63727e202d8d477f821a92bc","slug":"sahil-tops-in-600-meters-race-rudrapryag-news-drn428159629","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 मीटर दौड़ में साहिल अव्वल600 मीटर दौड़ में साहिल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मीटर दौड़ में साहिल अव्वल600 मीटर दौड़ में साहिल अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 21 बालक व बालिका वर्ग की वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
खेल महाकुंभ के पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग 40 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत गुप्तकाशी के पियूष रावत ने प्रथम व फाटा न्याय पंचायत के इशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ऊखीमठ के साहिल ने प्रथम व फाटा के इशांत द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मनसूना के सुमित व गुप्तकाशी के आयुष और 200 मीटर दौड़ में फाटा के रोशन व ल्वारा के करण ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में गुप्तकाशी के गौरव प्रथम व ऊखीमठ के साहिल द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक की वॉलीबाल व कबड्डी में गुप्तकाशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय ने कहा कि सरकार व विभाग की ओर से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए इस तरह के खेल आयोजन किए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद मैठाणी ने कहा कि ऊखीमठ ब्लॉक के पांच न्याय पंचायतों के चयनित खिलाड़ी, ब्लॉक स्तरीय खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, जिला स्तर के लिए चयनित होंगे। शिक्षक स्वरूप सिंह नेगी के संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेंजवाल, शिक्षक गजेंद्र करासी, खेल प्रशिक्षक चंद्रमोहन उखियाल, मनवर सिंह नेगी, दीपक रावत, नवदीप सिंह नेगी, मनोज सिंह रावत आदि मौजूद थे।