{"_id":"57a768004f1c1b392f2b88b7","slug":"rudraprayag-seven-hours-off-highway-gaurikund","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सात घंटे रहा बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सात घंटे रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग रविवार को सात घंटे बंद रहा। इस दौरान यातायात बाधित होने से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एनएच द्वारा दोपहर बाद तीन बजे बाद मलबा सफाई कर यातायात बहाल किया गया। राजमार्ग पर कई स्थानों पर स्लाइडिंग जोन सक्रिय हो गए हैं, जिससे निरंतर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार रात हुई तेज बारिश से राजमार्ग फाटा बाजार के समीप पहाड़ी से भारी मलबा आने से बंद हो गया था। बार-बार गिरते मलबे के कारण सफाई कार्य प्रभावित होता रहा। एनएन निर्माण खंड रुद्रप्रयाग द्वारा दोपहर बाद तीन बजे मलबा सफाई कर राजमार्ग पर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
इधर, अगस्यमुनि से पांच किमी आगे सौड़ी में भी मलबा आने से सड़क दो घंटे से अधिक यातायात ठप रहा। एनएच के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि 76 किमी राजमार्ग पर अधिकांश स्थानों पर खतरा बना हुआ है। जगह-जगह पर मलबा व पत्थर गिरने से आए दिन यायातात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
प्रयास किया जा रहा है कि प्रभावित स्थान को दुरस्त कर कम से कम समय में वाहनों की आवाजाही सुचारु की जा सके। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग भी शिवनंदी में संवेदनशील बना है। दूसरी तरफ जिले में 22 संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। ब्यूरो