{"_id":"62b5e470be26f67b984cbf0b","slug":"rudraprayag-s-daughters-will-not-have-to-run-for-nursing-studies-rudrapryag-news-drn4154619143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग की बेटियों को नर्सिंग के पढ़ाई के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग की बेटियों को नर्सिंग के पढ़ाई के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तल्लानागपुर के कोठगी गांव में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 20 करोड़ 44 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृत दे दी गई है। नर्सिंग कॉलेज बनने से रुद्रप्रयाग जिले की बेटियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अन्य कॉलेजों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही गरीब छात्राएं भी यहां पढ़ाई कर सकेंगी।
लंबे समय से जिले में नर्सिंग कॉलेज की मांग हो रही थी, जो अब पूरी होने वाली है। जिला मुख्यालय से लगभग 24 किमी दूर कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि चयन पहले से हो रखा है। अब, शासन से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के साथ 20.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें केंद्र सरकार से विशेष आयोजनागत सहायता (एससीपी) भी शामिल है। नर्सिंग कॉलेज के बनने से जहां जिले की बेटियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए पौड़ी, टिहरी व देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके अलावा जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर हो सकेंगी। ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह जग्गी, ग्राम प्रधान रोशनी देवी, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी आदि का कहना है कि नर्सिंग कॉलेज खुलने से तल्लानागुर क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर होने की उम्मीद जगी है। साथ ही स्थानीय को रोजगार भी मिल सकेगा। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। दो माह में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के साथ की कार्य शुरू होने की उम्मीद है।