फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag district got 53 nursing officers, Health Minister handed over appointment letters

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Mon, 08 Jan 2024 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag district got 53 nursing officers, Health Minister handed over appointment letters
रुद्रप्रयाग में नव ​​नियुक्त  नर्सिंग अ​धिकारी को नियु​क्ति पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा
कहा, प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कर रही निरंतर कार्य
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जनपद में स्वास्थ्य विभाग को 53 नर्सिंग अधिकारी मिल गए हैं। साथ ही लंबे समय से रिक्त चल रहे सभी 70 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में 100 चिकित्सकों की तैनाती की जाएगाी। साथ ही केदारनाथ व गुप्तकाशी में 50-50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रिक्त तीन हजार नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिसमें रुद्रप्रयाग जिले के 70 पद भी शामिल हैं। कहा जल्द नर्सिंग, वार्ड ब्वाय, तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण में चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार, सीएमओ डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, सीएमएस डाॅ. राजीव सिंह पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed