फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag Death of PRD jawan injured in assault accused constable arrested after registering murder case

Rudraprayag: मारपीट में घायल पीआरडी जवान की मौत, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल किया गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 10:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 10:23 PM IST
सार

बीते नौ जून को पुलिस कांस्टेबल दीपक चंद्र और पीआरडी जवान शूरवीर में किसी बात पर बहस हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान शूरवीर के सिर पर हेलमेट मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया था।

विज्ञापन
Rudraprayag Death of PRD jawan injured in assault accused constable arrested after registering murder case
पीआरडी जवान की मौत के बाद आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनप्रयाग में गुरुवार को पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान की देर रात को एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस ने हत्यारोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। इस दौरान मृतक पीआरडी जवान के परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद सोनप्रयाग पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बीते नौ जून की देर रात को सोनप्रयाग में पुलिस कांस्टेबल दीपक चंद्र और पीआरडी जवान शूरवीर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। इसी बीच एक अन्य पीआरडी जवान ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन उसे भी चोटें आईं। वहीं, पहले से लड़ रहे पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान शूरवीर के सिर पर हेलमेट मार दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया और उसके कान व नाक से खून बहने लगा।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि घटना काफी दुखद है। इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी कांस्टेबल दीपक चंद्र के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

व्यापारियों ने बंद रखा सोनप्रयाग बाजार

पुलिस कांस्टेबल की ओर से पीआरडी जवान की मौत के विरोध में सोनप्रयाग व्यापार संघ ने सुबह से बाजार बंद रखा। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सीओ विमल रावत व सीओ हर्षवर्धनी सुमन ने व्यापार संघ प्रतिनिधियों को 24 घंटे में पूरे प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर बाद बाजार खोला गया।

वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी व सुमन नेगी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सोनप्रयाग कोतवाली में तैनात स्टाफ को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को एक माह हो गया है। इस दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलिस का व्यवहार आमजन के साथ अच्छा नहीं है। इस घटना से लोगों का मित्र पुलिस के प्रति विश्वास हटने लगा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला सहित अन्य मौजूद थे।

सीएम राहत कोष से एक लाख रुपये की घोषणा

मृतक पीआरडी जवान शूरवीर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को पीआरडी के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद व रोजगार की बात कही है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मृतक के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed