फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: 37 polling parties deployed, 26 tables will be installed for counting of votes.

रुद्रप्रयाग : 37 पोलिंग पार्टियां तैनात, मतगणना के लिए 26 टेबिल लगेंगी

Wed, 15 Jan 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 15 Jan 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag: 37 polling parties deployed, 26 tables will be installed for counting of votes.
रुद्रप्रयाग। जिले में नगर निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक व पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के लिए मतदान में तैनात पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें कुल 148 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। कहा गया कि चुनाव के लिए 37 पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है जबकि मतगणना के लिए 26 टेबिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में रेंडमाइजेशन किया गया। कहा गया कि जिले की एक नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों के लिए कुल 37 पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है जिसमें से 30 मतदान कर्मी प्रतिभाग करेंगे और 7 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। कहा कि निकाय चुनाव की मतगणना के लिए कुल 26 टेबिल लगाई जाएंगी जिसमें नगर पालिका रुद्रप्रयाग में 7, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के लिए 7, जबकि नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ व गुप्तकाशी के लिए 4-4 टेबिल लगाई जाएगी। इस मौके पर सीडीओ डाॅ. जीएस खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed