{"_id":"579ce22c4f1c1bf56e21ec7a","slug":"road-construction-will-not-start-when-the-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट-घोलतीर मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट की। उन्होंने कहा कि अगस्त प्रथम सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण के नेतृत्व में डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि डेढ़ दशक पहले कोट-घोलतीर मार्ग स्वीकृत हुआ था। लोनिवि की ओर से अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विभाग ने दोनों छोर पर कटिंग कर बीच का हिस्सा छोड़ दिया है। ऐसे में रानीगढ़ क्षेत्र की दस हजार से अधिक आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने मार्ग के संबंध में शासन को अवगत कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि प्रशासनिक स्तर से लंबित सड़कों के निर्माण को लेकर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत, ग्राम प्रधान नवरत्न सिंह रावत, बलवीर लाल, विजय प्रसाद जसोला, बीएस चौधरी, जसपाल सिंह चौधरी, जयकृत सिंह आदि मौजूद थे।