फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Revenue officers should take prompt action on public issues

जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करें राजस्व अधिकारी

Sun, 11 Apr 2021 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Revenue officers should take prompt action on public issues
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जिला व तहसील स्तर पर तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीर होने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन राजस्व उप निरीक्षक चौकियों का कार्य तेजी से पूरा करने, तहसील दिवस पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने, फौजदारी वादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को डीएम ने आपदा, लंबित पेेंशन प्रकरण, विभागीय कार्रवाई, संदर्भों की प्राप्ति उनके निस्तारण, अवैध खनन, उप खनियों से प्राप्त रायल्टी, वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्टीरियल जांच, आबकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा के तहत जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के विवरण के बारे में जानकारी मांगी। कहा कि किसी भी पटल पर तय तिथि के बाद अवशेष प्रकरणों की जिम्मेदारी पटल कार्मिक की होगी। इसलिए, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी परमानंद राम, एसडीएम जीतेंद्र वर्मा सहित तीनों तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed