फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rehabilitation will be phased

चरणबद्ध तरीके से होगा पुनर्वास

Mon, 08 Feb 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Mon, 08 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2012 की ऊखीमठ और 2013 की केदारनाथ आपदा के अलावा पहले से बरसात से प्रभावित गांवों के पुनर्वास को लेकर मांग हो रही है। इधर, जिला प्रशासन ने वर्ष 2014 अक्तूबर में अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर 23 गांवों के 472 परिवारों को पुनर्वास के लिए चिह्नित किया था।
विज्ञापन


 इसकी रिपोर्ट भेजे डेढ़ वर्ष बीतने के बाद इन गांवों के बारे में अलग-अलग बिंदुओं को शामिल कर जानकारी मांगी गई है। प्रशासन ने प्रारंभिक सर्वेक्षण में अति संवेदनशील की श्रेणी में जखोली तहसील के पांजणा गांव के 148 परिवार, ऊखीमठ तहसील के सेमी तल्ला गांव के 40, कविल्ठा के 7, जाल तल्ला के 2 और कुणजेठी के 4 परिवारों को रखा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से रिपोर्ट इस सप्ताह शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



इन गांवों का होना है विस्थापन
पांजणा, जैली, मूसाढूंग (सुनाई तोक), कालीमठ, कुणजेठी, जागतल्ला, बलसुण्डी, बीरोंदेवल खालीतोक, सेमी तल्ली  दैड़ा, सिल्लाबमणगांव, चमराड़ा, गिरिया, कविल्ठा, ऊखीमठ, नागजई (जाख तोक), टेमरिया वल्ला, दिलमी, टाटलग्गा फेगू, डमार, मलाऊं, कुंडा दानकोट (धोकाणी तोक) और छांतीखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन



विस्थापन के लिए चिह्नित गांवों को श्रेणीबद्ध तरीके से पुनर्वास किया जाएगा। पहले चरण में अति संवेदनशील गांवों को शामिल किया जाएगा। शासन की ओर से मांगी गई जानकारी के तहत जिले से प्रारंभिक चरण में जखोली व ऊखीमठ के पांच गांवों के बारे में जानकारी भेजी गई है।- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed