फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   received 62 million for roads Damrikrn

सात सड़कों के डामरीकरण के लिए मिले 62 करोड़

Wed, 06 Apr 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 06 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अगले पांच वर्ष में चार नई सड़कों का निर्माण और पूर्व में निर्मित सात सड़कों के सुधार और डामरीकरण के लिए केंद्र से 61 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


सड़क से वंचित गांवों को यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चार नई सड़कों की स्वीकृति दी है। इन सड़कों के बनने से जखोली और ऊखीमठ ब्लाक के 30 से अधिक गांवो को लाभ मिलेगा। अब तक इन क्षेत्रों के लोग दो से पांच किमी की दूरी पैदल नाप रहे हैं। दूसरी तरफ जून 2013 की आपदा में बदहाल हो चुके स्टेज एक में बनी सड़कों को भी बेहतर किया जाएगा। बता दें कि आपदा के बाद से इन सड़कों के सुधार के लिए अब धन स्वीकृत हो पाया है।
विज्ञापन


नई स्वीकृत सड़कें   
मोटर मार्ग         किमी        स्वीकृत धनराशि
चोपड़ा -उड्डामांडा    17        911.80
जवाड़ी-जयकंडी     8.00        452.19
भीरी-दमार        185.30         185.30
तुनेटा-भणजा        5.525         284.42

सुधार व डामरीकरण वाले मार्ग
मोटर मार्ग        किमी      स्वीकृत धनराशि
गोरपा-कुरछोला    22        1120.42
देवलीभणिग्राम        3.00        169.18
रांसी-तलसारी        3.975        195.69              
विज्ञापन
विज्ञापन

मैठाणाखाल-सौंदा    4.775        253.57
घेंघरखाल-जवाड़ी    15.350    749.99
बलसुंडी-अखोड़ी    5.350        264.86
सणगू-सारी        30        1596.68


केंद्र से चार नए मोटर मार्गों के निर्माण और सात सुधार व डामरीकरण के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। जल्द, जरूरी कार्रवाई पूरी कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।  - विजयपाल सिंह नेगी, एई, पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed