फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rapravi Gaurikund Gulzar again for nine years

नौ वर्ष बाद फिर से गुलजार हुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौरीकुंड

Fri, 08 Apr 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rapravi Gaurikund Gulzar again for nine years
केदारघाटी का राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौरीकुंड नौ वर्ष बाद फिर से गुलजार हो गया है। यहां कक्षा एक से पांचवीं तक 14 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। स्कूल का पुन: संचालन होने से ग्रामीणों में उत्साह है। साथ ही विभाग ने शिक्षक भी तैनात कर दिया है। 2013 में छात्र संख्या शून्य होने पर स्कूल को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप शिक्षाधिकारी अवतार सिंह राणा ने विद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अभी व्यवस्था पर शिक्षक तैनात किए गए हैं। इसी माह स्थायी शिक्षक की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारी की मौजूदगी में शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए विद्यालय में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने 14 बच्चों का कक्षा 1 से 5वीं तक प्रवेश कराते हुए मिष्ठान वितरण किया। ग्राम प्रधान सोनी देवी ने कहा कि यह समस्त गौरीकुंड वासियों के लिए खुशी का दिन है कि उनका स्कूल फिर से शुरू हो गया है। गांव के गौरी शंकर गोस्वामी, गणेश गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी सहित अन्य युवाओं ने स्कूल भवन की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही रास्ते व फुलवारी का निर्माण भी किया।
विज्ञापन

व्यवस्था पर तैनात शिक्षक रामदत्त गोस्वामी ने बताया कि विभागीय स्तर पर व्यवस्था के तहत उन्हें विद्यालय संचालन के लिए तैनात किया गया है। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि नौ वर्ष बाद राप्रावि गौरीकुंड का पुन: संचालन होने से स्थानीय बच्चों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ सहायक राजीव चौहान, शिक्षक रामदत्त सेमवाल, राजेंद्र गोस्वामी, जगतराम गोस्वामी, मायाराम गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed