श्रीकाशी विश्वनाथ 11 गांव रामलीला समिति के सहयोग से रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन कैलाश लीला का मंचन किया गया।
विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों का पालन कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। क्षेत्र में रामलीला मंचन का एक सदी से भी पुराना इतिहास है। रामलीला के पहले दिन कैलाश लीला का मंचन किया गया। पहले दिन का मुख्य आकर्षण अयोध्या में महाराज दशरथ के यहां भगवान विष्णु के राम अवतार का जन्म रहा। इस मौके पर संरक्षक पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, अध्यक्ष मदन सिंह रावत, सचिव रघुवीर सिंह असवाल, कुंवर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मुकेश अंथवाल, विजय सेमवाल, किशन अवस्थी आदि मौजूद थे। संवाद