फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Raincoats were handed over to Anganwadi workers in lieu of PPE kits

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीपीई किट के बदले थमा दिए रैनकोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Raincoats were handed over to Anganwadi workers in lieu of PPE kits
रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया रैनकोट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले की 2387 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट देने के बदले उन्हें रेनकोट (बरसाती) थमा दिए गए। इसके चलते कंटेनमेंट जोन, हॉट स्पॉट या अन्य संक्रमित जगहों में बार-बार जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संक्रमित होने खतरा बना है।
विज्ञापन

दरअसल, कोविड-19 में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, सांस की बीमारियों का पता लगाकर रिकॉर्ड दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को जिले का अपडेट दे रही हैं। यही नहीं आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने पर लोगों के घरों में जाकर तीन से छह साल के बच्चों का वजन नापने के साथ ही पुष्टाहार वितरित कर रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें कई बार कंटेनमेंट जोन या कोरोना संक्रमित जगहों पर जाना पड़ता है लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कार्यकर्ताओं को पीपीई किट देने के बदले रेनकोट थमा दिए गए हैं। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले कार्यकर्ताओं को पीपीई किट देने की बात की गई थी लेकिन बरसाती मौसम को देखते हुए उन्हें रेनकोट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ सर्वे करने में बरसात से भी बचेंगी। बताया कि नए रेनकोट देने के लिए प्रशासन स्तर पर बात की जा रही है। इधर, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक बार रेनकोट उपयोगी हो सकता है, बार-बार पहने पर उसे हर समय सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है, अन्यथा खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed