{"_id":"575ae8f34f1c1b17489c5ef3","slug":"rain-in-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से 27 मवेशी बहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से 27 मवेशी बहे
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकसीर और भुनाल गांव में मूसलाधार बारिश से उफान पर आए बरसाती गदेरे में छह पशुपालकों के 27 मवेशी बह गए। अतिवृष्टि से गांवों की कृषि भूमि को भी क्षति पहुंची है। जनप्रतिनिधियों की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक ने नुकसान का जायजा लेते हुए तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसी दौरान बकसीर व भुनाल गांव के कई लोग मवेशियों को जंगल में घास चुगा रहे थे। तेज बारिश और ओलावृष्टि के भय से ये लोग मवेशियों को लेकर घर लौटने लगे। इस दौरान कई मवेशियों व ग्रामीणों ने गदेरा पार कर दिया, लेकिन बकसीर गांव निवासी बैशाख सिंह की 16 बकरियां व एक गाय, विजय सिंह की दो और दर्शन सिंह की एक गाय सहित भुनाल गांव निवासी रघुवीर सिंह, भगवान सिंह और चोट्या लाल की पांच गाय और एक भैंस का तीन साल का बच्चा गदेरे के में बह गए। पानी का बहाव तेज होने से मवेशियों का कहीं पता भी नहीं लगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पाल सिंह राणा और उम्मेद सिंह ने बताया कि घटना के बारे में प्रशासन को अवगत कराने पर शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण किया और पशुपालकों से बातचीत की। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि गदेरे के उफान में मवेशियों के बहने के साथ ही गांवों की कृषि व अन्य भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को जल्द सौंप दी जाएगी। इधर ग्राम प्रधान पीएस राणा और उम्मेद सिंह ने प्रशासन ने प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन