फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   protest

उपभोक्ता टैरिफ में प्रस्तावित बढ़ोतरी का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest
रुद्रपुर के विकास भवन में जन सुनवाई करते विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष व अन्य अधिकार? - फोटो : RUDRAPUR
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में उपभोक्ता टैरिफ में आगामी वित्तीय वर्ष में वृद्धि के लिए प्रस्तावित विद्युत दरों को लेकर जनसुनवाई की। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष/सदस्य (विधि) डीपी गैरोला की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में 22 उद्यमी, किसान और उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल अधिक आने और प्रस्तावित विद्युत बिलों की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने पर विचार रखे।
विज्ञापन

केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि राजस्व की कमी से सभी उपभोक्ता श्रेणियों की विद्युत दरें वर्तमान से 7.7 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यदि पिटकुल और यूजीवीएनएल के पीटिशनस स्वीकृत किए जाते हैं तो उपभोक्ता टैरिफ में सकल बढ़ोत्तरी 13.3 प्रतिशत होगी। चैंबर उपभोक्ता टैरिफ में एक साथ इतनी बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष टीका सिंह सैनी ने बिजली की पुरानी लाइनें और ट्रांसफार्मरों को सही जगह पर शिफ्ट करने और टैरिफ नहीं बढ़ाने की मांग की। किसान संगठनों के पदाधिकारियों ठाकुर जगदीश सिंह, तजेंद्र सिंह विर्क सहित अन्य ने आयोग से खेतों के ऊपर 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन में प्लास्टिक कोट की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेल में तीन हार्स पावर की मोटर के लिए कनेक्शन दिए जाएं। वहां पर सदस्य तकनीकि मनोज कुमार जैन, सचिव नीरज सती, निदेशक वित्त दीपक पांडे, निदेशक तकनीक प्रभात डिमरी, उप निदेशक प्रशासन दीपक कुमार, एमडी यूपीसीएल बीसीके मिश्रा सहित अनेक मौजूद रहे।
एफआईआर हटवाने की मांग
रुद्रपुर। आवास विकास निवासी कृष्णा शर्मा ने आयोग को उनके ऊपर लगाए गए अर्थदंड की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से मेरे खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर 3.42 लाख रुपये का अर्थदंड कर दिया।
ईई से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीएम से शिकायत करने के बाद निगम ने 1.26 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला। उन्होंने आयोग से निगम की ओर से लगाई झूठी एफआईआर को हटवाने की मांग की।

22 लोगों ने आयोग के समक्ष शिकायतें रखीं, जिनका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उत्तराखंड में बिजली के टैरिफ यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश से काफी कम है।
-मनोज जैन, सदस्य (तकनीकी), विद्युत नियामक आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed